भारत का इतिहास

मंगलवार, नवंबर 03, 2015

दादा साहब फाल्के पुरस्कार

दादा साहब फाल्के पुरस्कार  

दादा साहब फाल्के पुरस्कार
दादा साहब फाल्के पुरस्कार
विवरणदादा साहेब फाल्के पुरस्कार भारत सरकार की ओर से दिया जाने वाला एक वार्षिक पुरस्कार है, जो किसी व्यक्ति विशेष को भारतीय सिनेमा में उसके आजीवन योगदान के लिए दिया जाता है।
स्थापना1969 (दादा साहब फाल्के की सौंवीं जयंती के अवसर पर)
प्रथम पुरस्कृतदेविका रानी
अंतिम पुरस्कृतशशि कपूर (2014)
कुल पुरस्कृत46
धनराशि10 लाख रुपये
पदकस्वर्ण कमल और 1 शॉल
अन्य जानकारी‘दादा साहेब फाल्के अकेडमी’ के द्वारा भी दादा साहेब फाल्के के नाम पर तीन पुरस्कार भी दिए जाते हैं, जो हैं - फाल्के रत्न अवार्ड, फाल्के कल्पतरु अवार्ड और दादा साहेब फाल्के अकेडमी अवार्ड्स।
अद्यतन‎
दादा साहेब फाल्के पुरस्कार (अंग्रेज़ीDadasaheb Phalke Awardभारत सरकार की ओर से दिया जाने वाला एक वार्षिक पुरस्कार है, जो किसी व्यक्ति विशेष को भारतीय सिनेमा में उसके आजीवन योगदान के लिए दिया जाता है। इस पुरस्कार का प्रारंम्भ दादा साहेब फाल्के के जन्म शताब्दी वर्ष 1969 से हुआ। 'लाइफ टाईम अचीवमेंट अवार्ड' के रूप में दिया जाने वाला 'दादा साहेब फाल्के पुरस्कार' भारत के फ़िल्म क्षेत्र का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार है। प्रतिष्ठित व्यक्तियों की एक समिति की सिफारिशों पर यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है।

स्थापना

दादा साहब फाल्के पुरस्कार की स्थापना वर्ष 1969 में भारतीय सिनेमा के पितामह दादा साहब फाल्के की सौंवीं जयंती के अवसर पर की गई थी। भारत सरकार द्वारा यह पुरस्कार भारतीय सिनेमा के संवर्धन और विकास में उल्लेखनीय योगदान करने के लिए दिया जाता है।

स्मरणीय बिंदु

  • वर्ष 1969 में पहला पुरस्कार अभिनेत्री देविका रानी को दिया गया था।
  • यह पुरस्कार वर्ष के अंत में राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कारों के साथ दिया जाता है। लेकिन वर्ष 2006 में बंबई हाई कोर्ट ने फ़िल्म महोत्सव निदेशालय को निर्देश दिया कि वह इस सम्मान के लिए बिना सेंसर की हुई फ़िल्मों पर ही विचार करे। इसे फ़िल्म महोत्सव निदेशालय ने सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती दी और सर्वोच्च न्यायालय का फैसला फ़िल्म महोत्सव निदेशालय के पक्ष में रहा। अदालती फैसले में देरी के कारण उस वर्ष के पुरस्कार की घोषणा वर्ष 2008 के मध्य में की गई।
  • 2007 के पुरस्कार की घोषणा[1] सिंतबर, 2009 में हुई और इसी तरह वर्ष 2008 के पुरस्कार की 19 जनवरी2010 को तथा वर्ष 2009 के पुरस्कार की घोषणा 9 सितंबर2010 को हुई।
  • इस पुरस्कार में भारत सरकार की ओर से दस लाख रुपये नकद, स्वर्ण कमल और शॉल प्रदान किया जाता है।
  • वर्ष 2008 का 'दादा साहेब फाल्के पुरस्कार' कर्नाटक के वी.के. मूर्ति को प्रदान किया गया था, जो इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को पाने वाले पहले सिनेमैटोग्राफर थे।
  • ‘दादा साहेब फाल्के अकेडमी’ के द्वारा भी दादा साहेब फाल्के के नाम पर तीन पुरस्कार भी दिए जाते हैं, जो हैं - फाल्के रत्न अवार्ड, फाल्के कल्पतरु अवार्ड और दादा साहेब फाल्के अकेडमी अवार्ड्स।

दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित कलाकार

क्रमवर्षकलाकारकार्यक्षेत्रचित्र
1-1969देविका रानीअभिनेत्री
Devika-Rani.jpg
2-1970बी. एन. सरकारफ़िल्म निर्माता
B.N.Sircar.jpg
3-1971पृथ्वीराज कपूरअभिनेता ( मरणोपरांत)
Prithviraj-Kapoor-2.jpg
4-1972पंकज मलिकफ़िल्म संगीतकार
Pankaj-Malik.jpg
5-1973रूबी मेयर्स / सुलोचनाअभिनेत्री
Sulochana.jpg
6-1974बोमिरेड्डी नरसिम्हा रेड्डीफ़िल्म निर्देशक
B.Narsimha-reddy.jpg
7-1975धीरेन्द्र नाथ गांगुलीअभिनेता, फ़िल्म निर्देशक
Dhirendranath-Ganguly.jpg
8-1976कानन देवीअभिनेत्री
Kanan-Devi.jpg
9-1977नितिन बोसफ़िल्म छायाकार, फ़िल्म निर्देशक, फ़िल्म पटकथा लेखक
Nitin-Bose.jpg
10-1978रायचंद बोरालफ़िल्म संगीतकार, फ़िल्म निर्देशक
R-C-Boral.jpg
11-1979सोहराब मोदीअभिनेता, फ़िल्म निर्देशक, फ़िल्म निर्माता
Sohrab-Modi.jpg
12-1980पी. जयराजअभिनेता, फ़िल्म निर्देशक
Jairaj.jpg
13-1981नौशाद अलीफ़िल्म संगीतकार
Naushad.jpg
14-1982एल. वी. प्रसादअभिनेता, फ़िल्म निर्देशक, फ़िल्म निर्माता
L.V.-Prasad.jpg
15-1983दुर्गा खोटेअभिनेत्री
Durga-khote-2.jpg
16-1984सत्यजित रायफ़िल्म निर्देशक
Satyajit-Ray.jpg
17-1985वी शांतारामअभिनेता, फ़िल्म निर्देशक, फ़िल्म निर्माता
V-Shantaram.jpg
18-1986बी. नागी रेड्डीफ़िल्म निर्माता
B.Nagi.Reddi.jpg
19-1987राजकपूरअभिनेता, फ़िल्म निर्देशक
Raj-Kapoor.jpg
20-1988अशोक कुमारअभिनेता
Ashok Kumar.jpg
21-1989लता मंगेशकरपार्श्व गायिका
Lata-Mangeshkar-1.jpg
22-1990ए. नागेश्वर रावअभिनेता
Nageshwar-rao.jpg
23-1991भालजी पेंढारकरफ़िल्म निर्देशक, फ़िल्म निर्माता, फ़िल्म पटकथा लेखक
BHALJI-PENDHARKAR.jpeg
24-1992भूपेन हज़ारिकाफ़िल्म निर्देशक, गायक
Bhupen Hazarika.jpg
25-1993मजरूह सुल्तानपुरीगीतकार
Majrooh Sultanpuri.gif
26-1994दिलीप कुमारअभिनेता
Dilip-kumar.jpg
27-1995राजकुमारअभिनेता
Rajkumar-sounth-indian-actor.jpg
28-1996शिवाजी गणेशनअभिनेता
Shivaji-ganeshan.jpg
29-1997प्रदीपगीतकार
Pradeep.jpg
30-1998बी. आर. चोपड़ाफ़िल्म निर्देशक, फ़िल्म निर्माता
B.R.-Chopra.jpg
31-1999ऋषिकेश मुखर्जीफ़िल्म निर्देशक
Hrishikesh-mukherjee.jpg
32-2000आशा भोंसलेपार्श्व गायिका
Asha-Bhosle.jpg
33-2001यश चोपड़ाफ़िल्म निर्देशक, फ़िल्म निर्माता
Yash-chopra-.jpg
34-2002देव आनंदअभिनेता, फ़िल्म निर्देशक, फ़िल्म निर्माता
Dev anand young.jpg
35-2003मृणाल सेनफ़िल्म निर्देशक
Mrinal-sen.jpg
36-2004अदूर गोपालकृष्णनफ़िल्म निर्देशक
Adoor-Gopalakrishnan.jpg
37-2005श्याम बेनेगलफ़िल्म निर्देशक
Shyam Benegal.jpg
38-2006तपन सिन्हाफ़िल्म निर्देशक
Tapan-sinha.jpg
39-2007मन्ना डेपार्श्व गायक
Manna Dey.jpg
40-2008वी.के. मूर्तिछायाकार
V.K.Murthy.jpg
41-2009डी. रामानायडूफ़िल्म निर्माता
D-Ramanaidu.jpg
42-2010के. बालाचंदरफ़िल्म निर्देशक
K.Balachander.jpg
43-2011सौमित्र चटर्जीअभिनेता
Saumitra-Chatterjee.jpg
44-2012प्राणअभिनेता
Pran-1.jpg
45-2013गुलज़ारगीतकार, कवि, पटकथा लेखक, निर्माता-निर्देशक
Gulzar.jpg
46-2014शशि कपूरअभिनेता एवं फ़िल्म निर्माता
Shashi-kapoor.jpg

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें