धीरूभाई अंबानी
धीरूभाई अंबानी
| |
| पूरा नाम | धीरजलाल हीराचंद अंबानी |
| जन्म | 28 दिसंबर, 1932 |
| जन्म भूमि | जूनागढ़ ज़िले, सौराष्ट्र |
| मृत्यु | 6 जुलाई, 2002 |
| मृत्यु स्थान | मुंबई |
| अभिभावक | हीराचंद अंबानी |
| पति/पत्नी | कोकिला बेन |
| संतान | पुत्र मुकेश अंबानी, अनिल अंबानी और पुत्री नीना कोठरी, दीप्ति सलगांवकर |
| कर्म-क्षेत्र | उद्योगपति |
| नागरिकता | भारतीय |
धीरजलाल हीराचंद अंबानी (जन्म- 28 दिसंबर, 1932, जूनागढ़ ज़िले, सौराष्ट्र - मृत्यु- 6 जुलाई, 2002, मुंबई) भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति थे।
जन्म एवं परिवार
धीरूभाई अंबानी का जन्म सौराष्ट्र के जूनागढ़ ज़िले में हुआ था। इनका पूरा नाम धीरजलाल हीराचंद अंबानी था। भारत की सबसे बड़ी निजी उद्योग कंपनी रिलायंस के, जिसका कारोबार 65,000 करोड़ रुपये तक पहुंचा, के मालिक धीरूभाई अंबानी का जीवन असाधारण रूप से घटना-प्रधान रहा है। पिता हीराचंद एक प्राइमरी पाठशाला में अध्यापक थे। धीरूभाई अंबानी के परिवार में इनकी पत्नी कोकिला बेन तथा इनकी चार संतान पुत्र मुकेश अंबानी, अनिल अंबानी, पुत्री नीना कोठरी, दीप्ति सल्गाओकर है।
- व्यवसाय का आरंभ
- दूरदर्शी व्यक्ति
वे बड़े दूरदर्शी व्यक्ति थे। उद्योग की संभावनाओं का पूर्वानुमान लगा कर वे समय रहते उस क्षेत्र में काम आरंभ कर देते थे। उन्होंने स्वयं अकूत संपत्ति अर्जित की और शेयरधारकों को भी उसमें साझीदार बनाया। आधुनिक भारत में अपनी सूझबूझ से कुछ ही वर्षों में इतना सफल उद्योग-व्यवसाय समूह स्थापित करने वाले वे अद्वितीय व्यक्ति थे।
- निधन
सिर की शिरा फट जाने के कारण 6 जुलाई, 2002 को मुंबई के एक अस्पताल में उनका देहांत हो गया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें