भारत का इतिहास

मंगलवार, नवंबर 03, 2015

भारत रत्‍न

भारत रत्‍न  

भारत रत्‍न
भारत रत्न
विवरण'भारत रत्‍न' उच्‍चतम नागरिक सम्‍मान है, जो कलासाहित्य,विज्ञान, राजनीतिज्ञ, विचारक, वैज्ञानिक, उद्योगपति, लेखक और समाजसेवी को असाधारण सेवा के लिए तथा उच्च लोक सेवा को मान्‍यता देने के लिए भारत सरकारकी ओर से दिया जाता है।
शुरुआत2 जनवरी1954
स्वरूपतांबे के बने पीपल के पत्ते परप्लेटिनम का चमकता सूर्य का चिह्न होता है जिसके नीचे चाँदी में लिखा रहता है "भारत रत्न" और यह सफ़ेद फीते के साथ गले में पहना जाता है।
सर्वप्रथम सम्मानितसर्वपल्ली राधाकृष्णनचंद्रशेखर वेंकट रामन और सी. राजगोपालाचारी
अंतिम सम्मानितडॉ. सीएनआर राव और सचिन तेंदुलकर
कुल सम्मानित43[1]
विशेषकोई लिखित प्रावधान नहीं है कि 'भारत रत्‍न' केवल भारतीय नागरिकों को ही दिया जाएगा।
संबंधित लेख'पद्मश्री', 'पद्म भूषण' और 'पद्म विभूषण'
अन्य जानकारीनेताजी सुभाषचन्द्र बोस को 1992में 'भारत रत्न' से मरणोपरान्त सम्मानित किया गया था। किंतु उनकी मृत्यु विवादित होने के कारण अनेक प्रश्नों को उठाया गया। अत:भारत सरकार ने यह पुरस्कार वापस ले लिया था। यह पुरस्कार वापस लेने का यह एकमात्र उदाहरण है।
अद्यतन‎
भारत रत्न’ देश का सर्वोच्च सम्मान है। इस अलंकरण से उन व्यक्तियों को सम्मानित किया जाता है जिन्होंने देश के किसी भी क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण कार्य किए हों, अपने-अपने क्षेत्रों में उत्‍कृ‍ष्‍ट कार्य कर हमारे देश का गौरव बढ़ाया और हमारे देश को अंतरराष्‍ट्रीय मान्‍यता प्राप्त हुई। भारत रत्‍न उच्‍चतम नागरिक सम्‍मान है, जो कला, साहित्‍य, विज्ञान, राजनीतिज्ञ, विचारक, वैज्ञानिक, उद्योगपति, लेखक और समाजसेवी को असाधारण सेवा के लिए तथा उच्च लोक सेवा को मान्‍यता देने के लिएभारत सरकार की ओर से दिया जाता है। ‘भारत-रत्न’ उन महान व्यक्तियों की जीवन गाथा तो है ही, साथ में उन महापुरुषों के जीवन काल का इतिहास भी है। डा. विश्वेश्वरैया ने जल की आपूर्ति, बांध आदि की जो योजनाएं बनाईं और उन्हें साकार किया, उनकी उस समय कल्पना कठिन थी। महान उद्योगपति जे. आर. डी. टाटा ने विमान-सेवा उस समय आरंभ की जब ठीक ढंग से हवाई अड्डे भी नहीं थे। ‘भारत-रत्न’ ऐसी विभूतियों का चरित्र-चित्रण है जिनके बिना देश का इतिहास अधूरा है।

‘भारत-रत्न’ सर्वोच्च सम्मान

यह प्रतिवर्ष दिया जाने वाला अलंकरण नहीं। यह किसी व्यक्ति के संपूर्ण व्यक्तित्व और देश के प्रति उसकी अत्यन्त समर्पण भावना के लिए यदा-कदा दिया जाने वाला अलंकरण है। अन्य पुरस्कारों 'पद्मश्री', 'पद्म भूषण' और 'पद्म विभूषण' आदि से ‘भारत-रत्न’ श्रेष्ठ पुरस्कार है। यह उन आदर्श महान पुरुषों को ही दिया जाता है जिनकी जीवन गाथा पुण्य-भागीरथी के समान है, जिसे जानकर एक साधारण मनुष्य अपने आप को पाप मुक्त और निर्मल पाता है। ‘भारत-रत्न’ में ऐसी विभूतियों के दिव्य चरित्र हैं जिन्होंने जीवन को इतनी ऊँचाइयों तक पहुँचाया जहाँ की कोई कल्पना नहीं कर सकता। संभवत: इक़बाल ने ऐसे ही महान पुरुषों के लिए कहा था-
खुदी को कर बुलंद इतना कि हर तकदीर से पहले ख़ुदा बन्दे से खुद पूछे बता तेरी रज़ा क्या है ?
‘भारत-रत्न’ अनेक महान व्यक्तियों की जीवन-गाथा के साथ यह भारत के उस काल का इतिहास भी है, जिस काल से इन आदर्श पुरुषों का संबंध रहा। ‘भारत-रत्न’ केवल राजनेताओं का ही नहीं वरन इसमें वे लोग भी सम्मिलित हैं जिन्होंने देश को नई उपलब्धि दी और देश को प्रगति के मार्ग पर अग्रसर करने का यत्न किया।

स्वरूप

इस पुरस्‍कार के रूप में दिए जाने वाले सम्‍मान की मूल रूप-रेखा 35 मिलिमीटर व्‍यास वाला गोलाकार स्‍वर्ण पदक है जिस पर सूर्य और ऊपर हिन्दी भाषा में भारत रत्‍न और नीचे एक फूलों का गुलदस्‍ता बना होता है पीछे की ओर शासकीय संकेत और आदर्श-वाक्‍य लिखा होता है। इसे सफ़ेद फीते में डालकर गले में पहनाया जाता है। एक वर्ष बाद इस डिजाइन को बदल दिया गया था। तांबे के बने पीपल के पत्ते पर प्लेटिनम का चमकता सूर्य बना दिया गया। जिसके नीचे चाँदी में लिखा रहता है "भारत रत्न" और यह सफ़ेद फीते के साथ गले में पहना जाता है।

इतिहास

यह पुरस्कार 2 जनवरी 1954 को प्रारम्भ किया गया था। यह पुरस्कार भारत के प्रथम राष्ट्रपति श्री राजेन्द्र प्रसाद द्वारा घोषित किया गया था। दूसरे अलंकरणों के भाँति इस सम्मान को भी, नाम के साथ पदवी के रूप में प्रयोग नहीं किया जा सकता है। शुरू में इस सम्मान को 'मरणोपरांत' नहीं दिया जाता था, किंतु 1955 के बाद यह निर्णय लिया गया और यह मरणोपरांत भी दिया जाने लगा। 13 जुलाई1977 से 26 जनवरी1980 तक इस पुरस्कार को स्थगित कर दिया गया था।

परम्परा

भारत रत्‍न पुरस्‍कार की परम्‍परा 1954 में शुरू हुई थी।
  • भारत रत्न 26 जनवरी को भारत के राष्ट्रपति द्वारा दिया जाता है।
  • सबसे पहला पुरस्‍कार प्रसिद्ध वैज्ञानिक चंद्रशेखर वेंकटरमन को दिया गया था। तब से अनेक विशिष्‍ट जनों को अपने-अपने क्षेत्र में उत्‍कृष्‍टता पाने के लिए यह पुरस्‍कार प्रस्‍तुत किया गया है।
  • जनता पार्टी द्वारा इस पुरस्कार को 1977 में बंद कर दिया गया था किंतु 1980 में कांग्रेस सरकर ने इसे फिर से दोबारा शुरू किया।
  • 1980 में दोबारा शुरू होने पर इसे सर्वप्रथम मदर टेरेसा ने प्राप्त किया था।
  • हमारे भूतपूर्व राष्‍ट्रपति, वैज्ञानिक डॉ. ए. पी. जे. अब्‍दुल कलाम को भी 1997 में यह प्रतिष्ठित पुरस्‍कार दिया गया।
  • इसका कोई लिखित प्रावधान नहीं है कि 'भारत रत्‍न' केवल भारतीय नागरिकों को ही दिया जाएगा।
  • यह पुरस्‍कार स्‍वाभाविक रूप से भारतीय नागरिक बन चुकी 'एग्‍नेस गोंखा बोजाखियू', जिन्‍हें हम मदर टेरेसा के नाम से जानते हैं, को दिया गया।
  • दो अन्‍य अभारतीय - ख़ान अब्दुलगफ़्फ़ार ख़ान को 1987 में और नेल्‍सन मंडेला को 1990 में यह पुरस्कार दिया गया।
  • यह भी अनिवार्य नहीं है कि भारत रत्‍न सम्‍मान प्रतिवर्ष दिया जाएगा।
  • मरणोपरांत सर्वप्रथम लालबहादुर शास्त्री को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।
  • श्री सत्यपाल आनन्द ने राजीव गाँधी को मरणोपरांत भारत रत्न देने की प्रक्रिया को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी।

विरोधाभास

  • स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाषचन्द्र बोस को 1992 में 'भारत रत्न' से मरणोपरान्त सम्मानित किया गया था। किंतु उनकी मृत्यु विवादित होने के कारण अनेक प्रश्नों को उठाया गया था। अत: भारत सरकार ने यह पुरस्कार वापस ले लिया था। यह पुरस्कार वापस लेने का यह एकमात्र उदाहरण है।
  • स्वतंत्र भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आज़ाद को जब 'भारत रत्न' दिया गया तो उन्होंने इसका विरोध किया। उनका विचार था कि इसकी चयन समिति में रहे व्यक्ति को यह सम्मान नहीं दिया जाना चाहिये। 1992 में उन्हें मरणोपरांत 'भारत रत्न' दिया गया।

भारत रत्न सम्मानित व्यक्तित्व सूची

क्रमवर्षनामजीवनकार्य क्षेत्रचित्र
11954डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन5 सितंबर 1888-17 अप्रैल 1975दार्शनिक, द्वितीय राष्ट्रपति-भारतSarvepalli-Radhakrishnan.jpg
21954चक्रवर्ती राजगोपालाचारी10 दिसंबर 1878-25 दिसंबर 1972स्वतंत्रता सेनानी, अंतिम गवर्नर जनरलC-Rajagopalachari.jpg
31954डॉ. सी. वी. रमन7 नवंबर 1888-21 नवंबर 1970भौतिकशास्त्री, नोबेल पुरस्कार विजेताC.V Raman.jpg
41955डॉक्टर भगवान दास12 जनवरी 1869-18 सितंबर 1958स्वतंत्रता सेनानी, लेखकDr.Bhagwan-Das.jpg
51955सर डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरय्या15 सितंबर 1861-14 अप्रैल 1962सिविल इंजीनियर, मैसूर के दीवानMokshagundam-Visvesvarayya.jpg
61955पं. जवाहर लाल नेहरू14 नवंबर 1889-27 मई 1964स्वतंत्रता सेनानी, लेखक, प्रथम प्रधानमंत्री-भारतJawahar-Lal-Nehru.jpg
71957गोविंद बल्लभ पंत10 सितंबर 1887-7 मार्च 1961स्वतंत्रता सेनानी, प्रथम मुख्यमंत्री-उत्तर प्रदेश, द्वितीय गृहमंत्री-भारतPandit-Govind-Ballabh-Pant.jpg
81958डॉ. धोंडो केशव कर्वे18 अप्रैल 1858-9 नवंबर 1962शिक्षक, समाजसुधारकDhondo-Keshav-Karve.jpg
91961डॉ. बिधान चंद्र राय1 जुलाई 1882-1 जुलाई 1962चिकित्सक, मुख्यमंत्री-पश्चिमी बंगालDr.Bidhan-Chandra-Roy.gif
101961पुरुषोत्तम दास टंडन1 अगस्त 1882-1 जुलाई 1962स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षकPurushottam Das Tandon.jpg
111962डॉ. राजेंद्र प्रसाद3 दिसंबर 1884-28 फ़रवरी 1963स्वतंत्रता सेनानी, विधिवेत्ता, प्रथम राष्ट्रपति-भारतDr.Rajendra-Prasad.jpg
121963डॉ. ज़ाकिर हुसैन8 फ़रवरी 1897-3 मई 1969विद्वान, तृतीय राष्ट्रपति-भारतDr.Zakir-Hussain.jpg
131963डॉ. पांडुरंग वामन काणे1880-1972भारतविद, संस्कृत विद्वानDr.Pandurang-Vaman-Kane.jpg
141966लाल बहादुर शास्त्री2 अक्तूबर 1904 - 11 जनवरी 1966,स्वतंत्रता सेनानी, तृतीय प्रधानमंत्री,-भारत, (मरणोपरान्त)Lal-Bahadur-Shastri.jpg
151971इंदिरा गाँधी19 नवंबर 1917-31 अक्तूबर 1984चतुर्थ प्रधानमंत्री-भारतIndira-Gandhi.jpg
161975वराहगिरी वेंकट गिरी10 अगस्त 1894-23 जून 1980श्रमिक संघवादी, चतुर्थ राष्ट्रपति-भारतV.V.Giri.jpg
171976के. कामराज15 जुलाई 1903-1975,स्वतंत्रता सेनानी, मुख्यमंत्री-मद्रास, (मरणोपरान्त)K.Kamaraj.jpg
181980मदर टेरेसा26 अगस्त 1910-5 सितंबर 1997कॅथोलिक नन, मिशनरीज़ संस्थापक, नोबेल पुरस्कार विजेताlnik=मदर टेरेसा
191983आचार्य विनोबा भावे11 सितंबर 1895-15 नवंबर 1982,स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक, (मरणोपरान्त)Vinoba-Bhave.jpg
201987ख़ान अब्दुलगफ़्फ़ार ख़ान20 जनवरी 1890-1988,स्वतंत्रता सेनानी, प्रथम अभारतीय प्राप्तकर्ताKhan-Abdul-Ghaffar-Khan.jpg
211988मरुदुर गोपालन रामचन्द्रन (एम जी आर)17 जनवरी 1917-24 दिसंबर 1987,अभिनेता, मुख्यमंत्री-तमिलनाडु, (मरणोपरान्त)M.G.Ramachandran.jpg
221990डॉ. भीमराव रामजी आम्बेडकर14 अप्रैल 1891-6 दिसंबर 1956भारतीय संविधान के वास्तुकार, राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री, विद्वान, (मरणोपरान्त)Dr.Bhimrao-Ambedkar.jpg
231990नेल्‍सन मंडेला18 जुलाई 1918,द्वितीय अभारतीय प्राप्तकर्ता, रंगभेद विरोधी आंदोलन के नेता, नोबेल पुरस्कार विजेताNelson-Mandela.jpg
241991राजीव गाँधी20 अगस्त1944-21 मई 1991सातवें प्रधानमंत्री, (मरणोपरान्त)Rajiv-Gandhi.jpg
251991सरदार वल्लभ भाई पटेल31 अक्तूबर 1875-15 दिसंबर 1950स्वतंत्रता सेनानी, प्रथम गृहमंत्री-भारत, (मरणोपरान्त)Sardar-Vallabh-Bhai-Patel.jpg
261991मोरारजी देसाई29 फ़रवरी 1896-10 अप्रैल 1995स्वतंत्रता सेनानी, पांचवे प्रधानमंत्री-भारतMorarji-Desai.jpg
271992मौलाना अबुल कलाम आज़ाद11 नवंबर 1888-22 फ़रवरी 1958स्वतंत्रता सेनानी, प्रथम शिक्षामंत्री-भारत, (मरणोपरान्त)Abul-Kalam-Azad.gif
281992जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा (जे. आर. डी. टाटा)29 जुलाई 1904-29 नवंबर 1993उद्योगपति, (मरणोपरान्त)J.R.D-Tata.jpg
291992सत्यजीत रे (राय)2 मई 1921-23 अप्रैल 1992फ़िल्म निर्माता-निर्देशकSatyajit Ray.jpg
301997डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम15 अक्तूबर 1931वैज्ञानिक, ग्यारहवें राष्ट्रपति-भारतA.P.J-Abdul-Kalam.jpg
311997गुलज़ारीलाल नन्दा4 जुलाई 1897-15 जनवरी 1998स्वतंत्रता सेनानी, दो बार कार्यवाहक प्रधानमंत्री-भारतGuljari-Lal Nanda.jpg
321997अरुणा आसफ़ अली16 जुलाई 1909-29 जुलाई 1996स्वतंत्रता सेनानी, (मरणोपरान्त)Aruna-Asaf-Ali.jpg
331998एम.एस. सुब्बालक्ष्मी16 सितंबर 1916-11 दिसंबर 2004गायिका शास्त्रीय संगीतM.S.Subbulakshmi.jpg
34.1998सी. सुब्रह्मण्यम30 जनवरी 1910-7 नवंबर 2000स्वतंत्रता सेनानी, कृषि मंत्री-भारतC.Subramaniam.jpg
351998जयप्रकाश नारायण11 अक्तूबर 1902-8 अक्तूबर 1979स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ, (मरणोपरान्त)Jayaprakash-Narayan .jpg
361999पं. रवि शंकर7 अप्रैल 1920सितार वादकPandit-Ravi-Shankar.jpg
371999अमर्त्य सेन3 नवंबर 1933अर्थशास्त्री, नोबेल पुरस्कार विजेताAmartya Sen.jpg
381999गोपीनाथ बोरदोलोई1890 -1950स्वतंत्रता सेनानी, मुख्यमंत्री-असम, (मरणोपरान्त)Gopinath-bordoloi.jpg
392001लता मंगेशकर28 सितंबर 1929पार्श्वगायिकाLata-Mangeshkar.jpg
402001उस्ताद बिस्मिल्ला ख़ां21 मार्च 1916 - 21 अगस्त 2006शहनाई वादकUstad-Bismillah-khan.jpg
412008पं.भीमसेन जोशी4 फ़रवरी 1922 - 24 जनवरी 2011शास्त्रीय गायकPandit-Bhimsen-Joshi.jpg
422013प्रो. सी. एन. आर. राव30 जून1934रसायन वैज्ञानिकCNR Rao.jpg
432013सचिन तेंदुलकर24 अप्रॅल1973क्रिकेट खिलाड़ीSachin-Tendulkar-2.jpg

समाचार

24 दिसम्बर, 2014 बुधवार

अटल बिहारी वाजपेयी और मदन मोहन मालवीय को भारत रत्न देने की घोषणा

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और महामना मदन मोहन मालवीय को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है। केंद्रीय कैबिनेट ने दोनों को यह सम्मान देने का फैसला गुरुवार को वाजपेयी के 90वें जन्मदिन से एक दिन पहले किया है। मालवीय का जन्मदिन भी 25 दिसंबर को ही पड़ता है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया, 'राष्ट्रपति बेहद हर्ष के साथ पंडित मदन मोहन मालवीय (मरणोपरांत) और अटल बिहारी वाजपेयी को भारत रत्न से सम्मानित करते हैं।' भारत के सर्वाधिक करिश्माई नेताओं में से एक अटल बिहारी वाजपेयी को एक महान नेता और अक्सर भारतीय जनता पार्टी का उदारवादी चेहरा बताया जाता है। पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे वाजपेयी को कई ठोस पहल करने का श्रेय दिया जाता है, जिनमेंभारत और पाकिस्तान के बीच मतभेदों को कम करने का उनका प्रयास प्रमुख रूप से शामिल है। वाजपेयी ऐसे पहले प्रधानमंत्री बने जिनका संबंध कभी कांग्रेस से नहीं रहा। दूरदृष्टा और महान शिक्षाविद् महामना मदन मोहन मालवीय की मुख्य उपलब्धियों में बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय की स्थापना शामिल है। 25 दिसंबर 1861 को जन्मे मदन मोहन मालवीय 1886 में कोलकाता में कांग्रेस के दूसरे सत्र में अपने पहले विचारोत्तेजक भाषण के तुरंत बाद ही राजनीति में आ गए थे। वह 1909 से 1918 के बीच भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। मालवीय को स्वतंत्रता संग्राम में उनकी सशक्त भूमिका और हिंदू राष्ट्रवाद के प्रति उनके समर्थन के लिए भी याद किया जाता है। वह दक्षिणपंथी हिंदू महासभा के शुरुआती नेताओं में से एक थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खुद राष्ट्रपति से इन दोनों महान हस्तियों को भारत रत्न से सम्मानित करने की सिफारिश की थी।

समाचार को विभिन्न स्रोतों पर पढ़ें

16 नवंबर, 2013 शनिवार

सचिन तेंदुलकर और प्रो. सीएनआर राव को भारत रत्न देने की घोषणा

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और वैज्ञानिक प्रो. सीएनआर राव को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' देने की घोषणा की गई है। भारत सरकार ने कई वर्षों बाद भारत रत्न पुरस्कार दिए हैं। पिछली बार यह पुरस्कार पंडित भीमसेन जोशी को सन् 2008 में दिया गया था।
प्रो. सीएनआर राव
भारत रत्न से सम्मानित किए जाने वाले देश के प्रमुख रसायन वैज्ञानिक डॉ. सीएनआर राव की ठोस अवस्था सॉलिड स्टेट एवं और स्ट्रक्चरल रसायन विज्ञान में भारत ही नहीं दुनिया भर में कोई सानी नहीं है। डॉ. राव न केवल उत्कृष्ट रसायनशास्त्री है बल्कि उन्होंने देश की वैज्ञानिक नीतियों को बनाने में भी अग्रणी भूमिका निभाई है। इस समय डॉ. राव प्रधनमंत्री की वैज्ञानिक सलाहकार समिति के अध्यक्ष हैं। वह सन 1985 में प्रथम बार और सन 2005 में दूसरी बार इस समिति के अध्यक्ष नियुक्त हुए हैं।
सचिन तेंदुलकर
अपने 24 साल के गौरवपूर्ण अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत करने वाले सचिन तेंदुलकर को वेस्टइंडीज के ख़िलाफ़ मुंबई में उनके विदाई टेस्ट के समाप्त होते ही इस शीर्ष पुरस्कार के लिए चुन लिया गया। राष्ट्रपति भवन के प्रवक्ता वेणु राजामोनी की एक संक्षिप्त बयान जारी करके कहा कि राष्ट्रपति ने तेंदुलकर को भारत रत्न देने का फैसला किया है, जिन्होंने आज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें