भारत का इतिहास

सोमवार, दिसंबर 07, 2015

बैंक ऑफ़ इंडिया

बैंक ऑफ़ इंडिया  

बैंक ऑफ़ इंडिया
बैंक ऑफ़ इंडिया का प्रतीक चिह्न
विवरणबैंक ऑफ़ इंडिया राष्ट्रीयकृत बैंकों में पहला ऐसा बैंक है जिसने 1989 में मुंबई शहर की महालक्ष्मी शाखा को पूर्णतया कम्प्यूटरीकृत किया और एटीएम सुविधा स्थापित की।
स्थापना7 सितंबर1906
मुख्यालयमुम्बईमहाराष्ट्र
राष्ट्रीयकरणजुलाई1969
प्रकारसार्वजनिक
उद्योगवित्त, वाणिज्यिक बैंकिंग
अन्य जानकारीवर्तमान में 5 महाद्वीपों में फैले 22 विदेशी देशों में– 56 कार्यालय जिसमें 5 अनुषंगियां, 5 प्रतिनिधि कार्यालय तथा 1 संयुक्त उद्यम शामिल है।
बाहरी कड़ियाँआधिकारिक वेबसाइट
अद्यतन‎
बैंक ऑफ़ इंडिया (अंग्रेज़ी: Bank of India) भारत की बैंकों में से एक प्रमुख बैंक है। 'बैंक ऑफ़ इंडिया' का मुख्यालय भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में है।

स्थापना

बैंक ऑफ़ इंडिया की स्थापना मुंबई के प्रतिष्ठित व्यवसायियों के एक समूह द्वारा 7 सितंबर1906 में की गई थी। यह बैंक जुलाई,1969 तक निजी स्वामित्व में था और 13 अन्य बैंकों के साथ इसका राष्ट्रीकरण किया गया था। शुरूआत में इसका मुंबई में एक ही कार्यालय था, इसकी चुकता पूंजी रुपये 50 लाख थी और इसमें 50 कर्मचारी थे। प्रगति के पथ पर अग्रसर होते हुए बैंक ने तीव्र विकास किया है और बैंक ने एक शक्तिशाली संस्थान के रूप में उभरकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सुदृढ़ मौजूदगी दर्ज की है। बैंक अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी पर्याप्त परिचालन कर रहा है। कारोबार मात्रा में बैंक ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में अपनी अहम स्थिति बना रखी है। विशेष शाखा सहित भारत के सभी राज्यों/संघ शासित क्षेत्रों में बैंक की 4828 शाखाएं है। इन शाखाओं का नियंत्रण 50 आंचलिक कार्यालयों द्वारा किया जाता है। विदेशों में बैंक की 56 शाखाएं/कार्यालय तथा 5 अनुषंगियां तथा 1 संयुक्त उद्यम है। बैंक ने1997 में अपनी पहली पब्लिक इश्यू जारी की और फ़रवरी2008 में क्वालिफाइड इंश्टीट्यूशन्स प्लेस्मेनट का पालन किया। यथा 30 सितम्बर2009 शेयरधारकों की कुल संख्या 2,15,790 है। दृढ़ता से समझदारी और सावधानी की नीति को अपनाते हुए बैंक, विभिन्न नवोन्मेषी सेवाएं और सिस्टम आरंभ करने में सबसे आगे रहा है। पारंपारिक मूल्यों और नीतियों तथा आधुनिकतम संरचना के सफल मिश्रण से कारोबार किया जा रहा है। बैंक ऑफ़ इंडिया राष्ट्रीयकृत बैंकों में पहला ऐसा बैंक है जिसने 1989 में मुंबई शहर की महालक्ष्मी शाखा को पूर्णतया कम्प्यूटरीकृत किया और एटीएम सुविधा स्थापित की। बैंक भारत में स्विफ्ट का संस्थापक सदस्य बना।1982 में ऋण संविभाग के मूल्यांकन/रेटिंग के लिए हेल्थ कोड प्रणाली की शुरुआत की गई। वर्तमान में 5 महाद्वीपों में फैले 22 विदेशी देशों में– 56 कार्यालय जिसमें 5 अनुषंगियां, 5 प्रतिनिधि कार्यालय तथा 1 संयुक्त उद्यम शामिल है – टोकयो, सिंगापुर, हांगकांग, लंदन, जर्सी, पेरिस तथा न्यूयार्क जैसे प्रमुख बैंकिंग और वित्तीय केन्द्रों में बैंक की उपस्थिति है।[1]

शाखाएँ

27 विदेशी शाखाओं को मिलाकर इसकी कुल 2,884 शाखायें हैं। बैंक ऑफ़ इंडिया भारत मे स्विफ्ट (SWIFT[2]) का एक संस्थापक सदस्य है। बैंक ने 7 सितंबर, 2006 को अपनी स्थापना के पहले सौ वर्ष पूरे कर लिए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें