भारत का इतिहास

सोमवार, दिसंबर 07, 2015

लॉर्ड मेयो

लॉर्ड मेयो  

लॉर्ड मेयो
  • लारेन्स के बाद लॉर्ड मेयो 1869 ई. में भारत का वायसराय बनकर भारत आया।
  • अफ़गानिस्तान के सन्दर्भ में उसने सर जॉन लारेन्स की नीति का समर्थन किया।
  • मेयों ने भारत में वित्तीय विकेन्द्रीकरण की नति की शुरुआत की।
  • उसने बजट घाटे को कम किया, आयकर की दर को 1 प्रतिशत से बढ़ाकर 2.5 प्रतिशत कर दिया।
  • लॉर्ड मेयो ने कुछ स्थानों जैसे बम्बई व मद्रास में नमक कर में वृद्धि कर दी।
  • काठियावाड़ एवं अलवर को इसने भ्रष्टाचार एवं कुशासन के आधार पर दण्डित किया।
  • मेयो ने भारतीय राजाओं के पुत्रों की उचित शिक्षा के लिए अजमेर में 'मेयो कॉलेज' की स्थापना की और 1872 ई. में उसने कृषि विभाग की स्थापना की।
  • 1872 ई. में ही एक अफ़ग़ान ने उसकी चाकू मारकर अण्डमान में हत्या कर दी।
  • लॉर्ड मेयो प्रथम भारतीय गवर्नर-जनरल था, जिसकी हत्या उसके ऑफ़िस में की गयी।
  • मेयो के शासन काल में 1872 ई. में प्रायोगिक जनगणना करवाई गयी, जो लॉर्ड रिपन के काल में 1881 से नियमित रूप से शुरू हुई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें