भारत का इतिहास

सोमवार, दिसंबर 07, 2015

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान  

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान अर्थात आई. आई. टी. (Indian Institute of Technology) के अंतर्गत भारत के 16 स्वायत्त तकनीकी शिक्षा संस्थान आते हैं। यह संस्थान भारत सरकार द्वारा स्थापित किये गये 'राष्ट्रीय महत्व के संस्थान' हैं। सन 2006 में किये गये एक अनुमान के अनुसार सभी प्रौद्योगिकी संस्थान में मिलाकर 17,000 पूर्व-स्नातक तथा 13,000 स्नातक छात्र हैं। प्रौद्योगिकी संस्थान के वर्तमान तथा पूर्व छात्रों को 'आईआईटियन' कहते हैं।

इतिहास

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान की स्थापना सन 1946 को हुई थी, जब जोगेंद्र सिंह ने भारत में उच्च शिक्षा के संस्थानों को स्थापित करने के लिए एक समिति का गठन किया था। नलिनी रंजन सरकार की अध्यक्षता में गठित समिति ने सम्पूर्ण भारत में उच्च शिक्षा के लिए संस्थानों के गठन की सिफ़ारिश की। इन सभी को ध्यान में रखते हुए प्रथम 'भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान' की स्थापना कोलकोता के समीप खड़गपुर नामक स्थान पर सन 1950 में की गयी। प्रारम्भ में यह संस्थान 'हिजली कारावास' में स्थित था। 15 सितंबर 1956 में भारतीय संसद ने 'भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान अधिनियम' को पारित करते हुए 'भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान' को 'राष्ट्रीय महत्व के संस्थान' घोषित कर दिया।

अन्य भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान

इसी प्रकार अन्य भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों की स्थापना मुम्बई में 1958 में, मद्रास ( आधुनिक चेन्नई) में सन 1959 में, कानपुर में सन 1959 में और नई दिल्ली में सन 1961 में हुई।असम में छात्रों के आंदोलन करने पर तत्कालीन भारतीय प्रधानमंत्री राजीव गाँधी ने असम में भी एक भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान की स्थापना का वचन दिया जिसके परिणामस्वरूप1994 में गुवाहाटी में 'भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान' की स्थापना हुई। सन 2001 में उत्तरांचल के 'रुड़की' नामक स्थान में विख्यात 'रुड़की विश्वविद्यालय' को भी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान का दर्जा दिया गया।

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान की महत्ता

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान में प्रशिक्षित अभियंताओं और शोधार्थियों का महत्त्व भारत में ही नहीं विदेशों में भी मान्य है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान की प्रसिद्धी के कारण भारत में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने का इच्छुक प्रत्येक विद्यार्थी इन महत्त्वपूर्ण संस्थानों में प्रवेश पाने की 'महत्वाकांक्षा' रखता है। इन संस्थानों में स्नातक स्तर की शिक्षा के लिए प्रवेश एक 'संयुक्त प्रवेश परीक्षा' के आधार पर होता है। यह परीक्षा बहुत कठिन मानी जाती है।

भारत के प्रौद्योगिकी संस्थान

  • भारत में सोलह प्रौद्योगिकी संस्थान हैं[1] -
क्रमस्थापनानामस्थानप्रदेशआधिकारिक वेबसाइटचित्रप्रतीक चिह्न
11961भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानदिल्लीनई दिल्लीभारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्लीIIT-delhi.jpgLogo-iit delhi.jpg
21958भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानमुम्बईमहाराष्ट्रभारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मुम्बईIIT-Bombay.jpgLogo iit mumbai.jpg
31959भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानचेन्नईतमिलनाडुभारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रासIit-madras.jpgLogo iit madras.jpg
41960भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानकानपुरउत्तर प्रदेशभारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुरIIT-kanpur.jpgLogo iit kanpur.jpg
51950भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानखड़गपुरपश्चिम बंगालभारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुरIndian-Institute-Of-Technology-Kharagpur.jpgLogo iit khadagpur.jpg
62001भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानरुड़कीउत्तरांचलभारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़कीIndian-Institute-Of-Technology-Roorkee.jpgLogo iit roorkee.jpg
71995भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानगुवाहाटीअसमभारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटीIIT-Guwahati.jpgLogo iit gauhati.jpg
81919भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (बी.एच.यू.)वाराणसीउत्तर प्रदेशभारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (बी.एच.यू.), वाराणसीIIT-BHU.pngLogo iit bhu.jpg
92008भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानहैदराबादआन्ध्र प्रदेशभारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, हैदराबादIIT-Hyderabad.jpgLogo iit haydarabad.jpg
102008भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानरोपड़पंजाबभारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रोपड़IIT-Ropar.jpgLogo iit ropad.jpg
112008भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानगांधीनगरगुजरातभारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गांधीनगरIIT-gandhinagar.jpgLogo iit gandhi nagar.jpg
122008भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानभुवनेश्वरउड़ीसाभारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, भुवनेश्वरIIT-bhubaneshwar.gifLogo iit bhuvaneshvar.jpg
132008भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानपटनाबिहारभारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, पटनाIIT-patna.jpgLogo iit patna.jpg
142008भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानजोधपुरराजस्थानभारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जोधपुरIIT-Jodhpur.jpgLogo iit jodhpur.jpg
152009भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानइंदौरमध्य प्रदेशभारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, इंदौरIIT-indore-.jpgLogo iit indor.jpg
16भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानमण्डीहिमाचल प्रदेशभारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मण्डीIIT-mandi.jpgLogo iit mandi.jpg

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें