भारत का इतिहास

शनिवार, अक्टूबर 17, 2015

भारत के राष्ट्रपति

राजेन्द्र प्रसादसर्वपल्ली राधाकृष्णनडॉ. ज़ाकिर हुसैनवी.वी. गिरिफ़ख़रुद्दीन अली अहमदनीलम संजीव रेड्डीज्ञानी ज़ैल सिंहरामस्वामी वेंकटरमणशंकरदयाल शर्माके. आर. नारायणनअब्दुल कलामप्रतिभा पाटिलप्रणब मुखर्जी
भारत के राष्ट्रपति राष्ट्रप्रमुख और भारत के प्रथम नागरिक हैं, साथ ही भारतीय सशस्त्र सेनाओं के प्रमुख सेनापति भी हैं। राष्ट्रपति के पास पर्याप्त शक्ति होती है पर कुछ अपवादों के अलावा राष्ट्रपति के पद में निहित अधिकांश अधिकार वास्तव में प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाले मंत्रिपरिषद के द्वारा उपयोग किए जाते हैं। भारत के राष्ट्रपति नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में रहते हैं, जिसे रायसीना हिल के नाम से भी जाना जाता है। राष्ट्रपति अधिकतम दो कार्यकाल तक हीं पद पर रह सकते हैं। अब तक केवल पहले राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद ने हीं इस पद पर दो कार्यकाल पूरा कियें है। महामहिम प्रतिभा पाटिल भारत की 12वीं तथा इस पद को सुशोभित करने वाली पहली महिला राष्ट्रपति हैं। उन्होंने 25 जुलाई, 2007 को पद व गोपनीयता की शपथ ली थी।

राष्ट्रपतियों की सूची एवं कार्यकाल

क्रमांकनामकार्यकालचित्र
(1)डॉ. राजेन्द्र प्रसाद26 जनवरी, 1950 से 13 मई, 1962राजेन्द्र प्रसाद
(2)डॉ. राधाकृष्णन13 मई, 1962 से 13 मई, 1967सर्वपल्ली राधाकृष्णन
(3)डॉ. ज़ाकिर हुसैन15 मई, 1967 से 3 मई, 1969 (कार्यकाल में ही मृत्यु)डॉ. ज़ाकिर हुसैन
(4)वाराहगिरि वेंकट गिरि24 अगस्त, 1969 से 24 अगस्त, 1974वी.वी. गिरि
(5)फ़ख़रुद्दीन अली अहमद24 अगस्त, 1974 से 11 फ़रवरी, 1977 (कार्यकाल में ही मृत्यु)फ़ख़रुद्दीन अली अहमद
(6)नीलम संजीव रेड्डी25 जुलाई, 1977 से 25 जुलाई, 1982नीलम संजीव रेड्डी
(7)ज्ञानी ज़ैल सिंह25 जुलाई, 1982 से 25 जुलाई, 1987ज्ञानी ज़ैल सिंह
(8)रामस्वामी वेंकटरमण25 जुलाई, 1987 से 25 जुलाई, 1992रामस्वामी वेंकटरमण
(9)डॉ. शंकर दयाल शर्मा25 जुलाई, 1992 से 25 जुलाई, 1997शंकरदयाल शर्मा
(10)के. आर. नारायणन25 जुलाई, 1997 से 25 जुलाई, 2002के. आर. नारायणन
(11)डॉ. ए॰ पी॰ जे॰ अब्दुल कलाम25 जुलाई, 2002 से 25 जुलाई, 2007अब्दुल कलाम
(12)प्रतिभा पाटिल25 जुलाई, 2007 से 25 जुलाई, 2012प्रतिभा पाटिल
(13)प्रणब मुखर्जी25 जुलाई, 2012 से निरन्तरप्रणब मुखर्जी

पुननिर्वाचन के लिए योग्यता

अनुच्छेद 57 के अनुसार भारत के राष्ट्रपति पद पर पदस्थ व्यक्ति दूसरे कार्यकाल के लिए भी चुनाव में उम्मीदवार बन सकता है। वैसे संविधान में यह व्यवस्था नहीं की गयी है कि राष्ट्रपति पद पर पदस्थ व्यक्ति दूसरे कार्यकाल के लिए निर्वाचन में भाग ले सकता है या नहीं, लेकिन सामान्यत: यह परम्परा बन गयी है कि राष्ट्रपति पद के लिए कोई व्यक्ति एक ही बार निर्वाचित किया जाता है। इसका अपवाद राजेन्द्र प्रसाद रहे हैं, जो दो बार राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार थे। इसके अतिरिक्त दो राष्ट्रपति ज़ाकिर हुसैन तथा फ़खरुद्दीन अहमद, जो कार्यकाल के दौरान ही मर गये थे, के सिवाय सभी राष्ट्रपति अपने एक कार्यकाल के बाद दूसरी बार राष्ट्रपति के चुनाव में उम्मीदवार नहीं बने।
राष्ट्रपति पद का चुनाव तथा विजयी एवं द्वितीय स्थान प्राप्त उम्मीदवारों की सूची
क्र.सं.वर्षनिर्वाचित प्रत्याशीद्वितीय स्थान प्राप्त प्रत्याशीमत प्रतिशत
पहला1952डॉ. राजेन्द्र प्रसादके. टी. शाह83.80
दूसरा1957डॉ. राजेन्द्र प्रसादएन. एन. दास99.30
तीसरा1962डॉ. राधाकृष्णनसी. एच. राम98.30
चौथा1967डॉ. ज़ाकिर हुसैनके. सुब्बाराव56.20
पाँचवाँ1969वाराहगिरि वेंकट गिरिनीलम संजीव रेड्डी50.20
छठा1974फ़ख़रुद्दीन अली अहमदटी. चौधरी80.20
सातवाँ1977नीलम संजीव रेड्डीनिर्विरोध
आठवाँ1982ज्ञानी ज़ैल सिंहएच. आर. खन्ना72.70
नवाँ1987आर. वेंकिटरमन अय्यरवी. आर. कृष्ण72.30
दसवाँ1992डॉ. शंकरदयाल शर्माजी. जी. स्वेल64.78
ग्यारहवाँ1997के. आर. नारायणनटी. एन. शेषन94.70
बारहवाँ2002डॉक्टर ए. पी. जे. अब्दुल कलामकैप्टन लक्ष्मी सहगल89.98
तेरहवाँ2007प्रतिभा देवी सिंह पाटिलभैरोसिंह शेखावत65.82
चौदहवाँ2012प्रणब मुखर्जीपी. ए. संगमा65.82




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें